18 नवंबर 2023

नतमस्तक प्रणाम

 गर्व है अपने पूर्वजों पर
उनके धर्म रक्षण पर
 
सनातन से विमुख हुए नहीं जो
किसी ओर संप्रदाय के हुए नहीं जो

किया नहीं स्वधर्म त्याग
संजो रखे धार्मिक संस्कार

चाहे झेली कितनी विपत्ति
आस्था अडिग रही सनातन प्रति

छिन्न-भिन्न होने न दिया अपना धर्म-सम्मान
                                                                                            ऐसे पूर्वजों को कोटि- कोटि नतमस्तक प्रणाम II




17 नवंबर 2023

श्री राम-रक्त

कभी जो जपते थे राम -नाम
आज मानते हैं किसी ओर को
अपना भगवान

भारत-भूमि को सहना पड़ा कितना कुछ
इसके मूल धर्म को परिवर्तित कर
बना दिया ओर कुछ
परन्तु यह सदैव स्मरण रखना
भारतवर्ष के मूल निवासी
होंगे सदा ही भारतीय

चाहे किसी को भी मानो अपना ईश्वर
करो अपनी प्रार्थना व्यक्त
परन्तु तुम्हारी धमनियों में प्रवाह होगा
केवल श्री राम-रक्त

 जय श्री राम।

11 नवंबर 2023

शुभ – दीपावली

प्रज्वलित दीपों का उत्सव
रात्रि की कालिमा मिटाता सर्वस्व

टिमटिमाते दीपों की श्रृंखला
अद्भुत दमकती कला

दीपों का यह अनोखा त्यौहार
चमकाये घर और किवाड़


हर्षित है चित्त पुलकित है ह्रदय
शीश नवायें सविनय
स्वागत है भगवान श्री राम और माँ सिया का
हमारे आँगन घर- परिवार